पश्चिम बंगाल के सियालदह में 100 साल पुरानी इमारत गिरने का मामला सामने आया है। इमारत में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया गया और दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला। वहीं घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
West Bengal: Two people killed in collapse of a 100-year-old building in Sealdah pic.twitter.com/TMsGhc1mc3
— ANI (@ANI) July 23, 2018
बताया जा रहा है कि सियालदह में यह सबसे पुरानी इमारतों में से एक थी और कई साल से इसकी स्थति काफी जर्जर बनी हुई थी। वहीं, इससे पहले राजधानी के द्वारका इलाके में बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
अलवर लिंचिंग केस: सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका, 20 को सुनवाई
आपको बता दें कि कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश के कारण पुरानी इमारते खतरे की जद में आ गईं हैं। यही कारण है कि देश के अलग-अलग इलाकों में कई इमारतों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। राजधानी के द्वारका इलाके में बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा द्वारका के हर्ष विहार में रविवार एक बजे के आसपास हुआ। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है।
हादसे में घायल लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को ही दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया था।