क्यूबैक: कनाडा के क्यूबैक शहर की मस्जिद में नमाज के दौरान हुए हमले पर फॉक्स न्यूज़ द्वारा किये गए गलत जानकारी वाले ट्वीट को प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू ने सही करवाया। दरअसल फॉक्स न्यूज़ ने एक ट्वीट में संदिग्द के मोरक्को शहर के होने का दावा किया था। जिसपर सवाल उठाते हुए कैनेडियन पीएमओ ने चैनल को ई-मेल लिखकर इस जानकारी को सही करने को कहा।
पीएमओ की डायरेक्टर ऑफ़ कम्युनिकेशन केट परचेस ने ट्वीट में मीडिया हाउस को भेजी गई ई-मेल के स्क्रीनशॉट्स भी डाले हैं। उन्होंने मीडिया हाउस फॉक्स न्यूज़ को कहा है कि उनके द्वारा ट्वीट की गई जानकारी झूठी और भ्रामक है। उन्होंने बताया की संदिग्द मोरक्को मूल का नहीं बल्कि फ्रेंच-कैनेडियन था।
इसलिए वह अपने ट्वीट में दी गई जानकारी को वापिस ले या फिर उसे अपडेट करके सही जानकारी लोगों को दें। जिसके बाद फॉक्स न्यूज़ ने अपने ट्वीट के लिए माफ़ी मांगते हुए उसे सही करके दुबारा ट्विटर पर डाला। फॉक्स न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर ने लिखा कि हमें इस बात का खेद है कि हमने लोगों को गलत जानकारी दी।
हमने चैनल द्वारा डाले गए पुराने ट्वीट्स को डिलीट कर दिया है। गौरतलब है कि क्यूबेक सिटी की एक मस्जिद में नमाज के दौरान की गई गोलीबारी में ६ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। कनाडा के प्रधानमंत्री ने इसे आतंकवादी घटना बताया था।
इस हमले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया जिनमें से एक संदिग्ध को घटनास्थल पर गिरफ्तार किया गया और एक ने 911 नंबर पर फोन कर कहा था कि उसके पास हथियार हैं लेकिन वह खुद को सरेंडर करने के लिए तैयार है।
Earlier today I sent an email to @FoxNews about their misleading tweet yesterday. We will continue to stand up for our citizens (1/3) pic.twitter.com/sGz47PxMcb
— Kate Purchase (@katepurchase) January 31, 2017
(2/3) pic.twitter.com/QLABzidxa4
— Kate Purchase (@katepurchase) January 31, 2017
(3/3) pic.twitter.com/PosgwkBJqR
— Kate Purchase (@katepurchase) January 31, 2017