क्रिकेटर मनिंदर की बीवी को छोड़ना होगा सास का घर

नई दिल्ली, 06 मार्च: क्रिकेटर मनिंदर सिंह की बीवी को सास का घर छोड़कर जाना होगा। कड़कड़डूमा अदालत ने मनिंदर की मां के हक में फैसला सुनाया है। साबिक क्रिकेटर की वालदा ने अपनी बहू से मकान का एक हिस्सा खाली करवाने के लिए अदालत में मुकदमा दायर किया था।

क्रिकेटर मनिंदर सिंह की मां सतवंत बिल्ला का मशरिकी दिल्ली के मौसम विहार में घर है। इस घर में अकेले सतवंत बिल्ला और एक हिस्से में मनिंदर की बीवी मैली सिंह रहती हैं। मनिंदर और मैली सिंह नवंबर 2005 से अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है।

मनिंदर की मां ने मैली सिंह से अपना घर खाली करवाने के लिए अदालत में केस दायर करते हुए 3.60 लाख रुपये का दावा किया था।
इजाफी जिला जज सुरेंद्र कुमार शर्मा की अदालत ने सतवंत बिल्ला के हक में फैसला सुनाते हुए कहा कि मौसम विहार वाकेय् पापर्टी पर उनका हक है।

यह प्रापर्टी पूरी तरह से सतवंत बिल्ला की है। उसमें मनिंदर की बीवी मैली सिंह को रहने का कोई हुकूक नहीं है। मकान का हिस्सा छोड़ने तक मैली सिंह को 27 मार्च 2013 से हर माह दो हजार रुपये सतवंत बिल्ला को देने होंगे।