क्रूड ऑयल का रेट घटने से LPG की कीमत 26.50 रु घटी

रांची : इंटेरनेशनल बाजार में क्रूड ऑयल का रेट घटने का असर घरेलू गैस सिलेंडर पर भी पड़ा है। हुकूमत ने रसोई गैस की कीमत भी घटा दी है। रांची में एलपीजी की कीमत सितंबर माह से 26.50 रु. घट गई है।
सब्सिडाइज्ड सिलेंडर के लिए अब 638.50 रु. खर्च देने होंगे। बैंक खाते में 192.64 रु. सब्सिडी जाएगी। जिन्होंने सब्सिडी छोड़ दी है, उन्हें 648 रु. में सिलेंडर मिलेगा। 19 केजी के कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1196 रु., जबकि 47.5 केजी का सिलेंडर 2986 रुपए में मिलेगा।