क्लिनिक में लड़की से छेड़खानी का इल्ज़ाम, गिरफ्तारी नहीं महज़ सनाह दर्ज़

छेड़खानी के मुल्ज़िम पीएमसीएच के प्रिन्सिपल डॉ अमरकांत झा अमर को पुलिस ने मंगल की पूरी रात गांधी मैदान थाने के रेस्ट हाउस में रखा और बुध की सुबह पीरबहोर थाने की पुलिस ने उन्हें नोटिस थमा कर घर जाने की इजाजत दे दी। नोटिस में उन्हें जमानत लेने की हिदायत दिया गया है। एसएसपी मनु महाराज ने वाजेह किया कि झा की गिरफ्तारी नहीं की गयी है, बल्कि सेक्यूरिटी के ख्याल से उन्हें क्लिनिक से लाकर रात भर गांधी मैदान थाने के पुलिस रेस्ट हाउस में रखा गया। डॉ अमरकांत झा ने भी कहा है कि पुलिस ने मुङो गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि मेरी जान बचायी।

पुलिस का कहना है कि क्लिनिक के बाहर लोगों की भीड़ जुट गयी थी और उन्हें बाहर निकालने का दबाव बनाया जा रहा था। हालत काफी खराब हो गयी थी। अगर पुलिस उन्हें अपने साथ नहीं ले जाती, तो नाखुशगवार वाकिया हो सकती थी। डॉ अमरकांत ने भी कहा कि जैसा माहौल बना था। शायद मेरी जान भी चली जाती, लेकिन पुलिस हिफाजत करते हुए गांधी मैदान थाने तक ले गयी। क्लिनिक से निकलने के बाद पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी हुआ, लेकिन किसी को चोट नहीं आयी। उन्होंने कहा कि जिस लड़की ने मेरे ऊपर मामला बनाया है, वह इलाज कराने आयी थी। उसका लेजर करना था। इसी दरमियान लड़की बाहर निकली और साथ में खातून को लेकर आयी। उसने पैसा कम करने की बात कही। हमने कंपाउंडर को कहा बिल कम करके बनाना, लेकिन उसके रुपये जमा नहीं किये। मुङो इसकी जानकारी इलाज करने के बाद हुई। कंपाउंडर के साथ कुछ पैसे को लेकर बहस भी हुई। मैंने उसे जाने को कहा। इतने में लड़की बाहर निकली, तो मुलाज़िमीन ने बताया कि तकरीबन 300 लोग क्लिनिक के बाहर हैं। इसके बाद मैंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची और मुङो ऊपर जाने को कहा। हंगामा कम होने के बाद पीरबहोर थाने के लिए निकले, लेकिन वहां भीड़ थी। इस वजह से गांधी मैदान थाना गेस्ट हाउस में मुङो रखा गया। सुबह में मुङो चाय, ब्रश व दाढ़ी बनाने का किट दिया। तकरीबन 12 बजे मुङो वहां से जाने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि अखबारों में छपी यह खबर कि हमें देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है, बिल्कुल गलत है। इसको लेकर मैं अपने वकील से बात करूंगा। अगर वकील सलाह देंगे, तो मैं अखबारों पर मानहानि का मुकदमा करूंगा। उन्होंने कहा कि मीडिया ने हमारा ट्रायल कर दिया है और इसको लेकर मेरी बहुत बदनामी हुई है।