खलीज मुल्कों में नौकरी देने के नाम पर ठगी

खलीज मुल्कों में गार्ड की नौकरी देने का दावा कर गया और जहानाबाद के तालिबे इल्म से लाखों की जालसाजी करने का मामला रोशनी में आया है। यह मामला तब सामने आया, जब जालसाजों ने तमाम तालिबे इल्म को पैसे और कागजात लेकर श्रीकृष्णापुरी थाने के सामने वाक़ेय एक रेस्टोरेंट में मुनक्कीद पार्टी में बुलाया। तालिबे इल्म से पैसे और कागजात लेने के बाद जालसाज दरमियान पार्टी से ही रेस्टोरेंट का बिल भी चुकता किये बिना निकल गया। रेस्टोरेंट इंतेजामिया ने जब उसकी खोजबीन की, तो वह नहीं मिला। इसके बाद तालिबे इल्म को भी इसकी खबर हो गयी।

रेस्टोरेंट से बैग बरामद : रेस्टोरेंट से जालसाज का एक बैग भी बरामद किया गया, जिसमें तालिबे इल्म से जुड़े दस्तावेज रखे थे। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि इन दोनों के कहने पर ही रेस्टोरेंट का बैंक्वेट हॉल महज़ एक हजार के अदायगी के बाद 50 लोगों के खाने के लिए पांच सौ फी प्लेट के हिसाब से बुक किया गया था। मैनेजर ने बताया कि उनका बिल 29 हजार दिये बिना ही राजकुमार नाम का सख्स फरार हो गया। तालिबे इल्म ने बताया कि उन लोगों से गार्ड की नौकरी के नाम पर वीजा और दीगर कागजात बनाने के नाम पर 30 हजार से 50 हजार तक की रकम ली गयी।

दो हिरासत में

श्रीकृष्णापुरी थाना इंचार्ज ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने उस सख्स को बुलाने की जिम्मेवारी ली है। अगर वह कल पुलिस के सामने नहीं आता है, तो रेस्टोरेंट की तरफ से दिये गये शिकायत को दर्ज कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल तालिबे इल्म ने किसी तरह की तहरीरी शिकायत नहीं दी है। उन्हें बैग से कागजात और दीगर दस्तावेज सौंप दिये गये है।