राजस्थान के राजसमंद जिले के थुरावड़ गांव में हफ्ते की शाम नसली पंचायत के फरमान ने इंसानियत को शर्मिंदा कर दिया। एक खातून को रिश्तेदार का कत्ल करवाने की शक पर उसे न्यूड कर गधे पर बिठा कर गांव में घुमाया। शौहर और बच्चे को बंधक बना लिया। इतवार के रोज़ मुतास्सिरा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो ख्वातीन समेत 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक थुरावड़ के साकिन वरदी सिंह की 2 नवंबर को मुश्तबा हालत में मौत हो गई थी। बिना इत्तेला उसका आखिरी रसूमात अदा कर दिया गया। बाद में वरदी की बीवी सुंदर बाई और गांव के सुंदर सिंह ने कत्ल का खदशा जताया। दोनों ने मुतास्सिरा खातून पर कत्ल करवाने का इल्ज़ाम लगाते हुए परेशान करना शुरू कर दिया।
हफ्ते के रोज़ ताज़ीयती के बाद गांव की पंचायत बुलाई गई। पंचों ने खातून पर कत्ल करवाने का शक जाहिर करते हुए सबक सिखाने का फरमान जारी किया।
पुलिस के मुताबिक गांव के कुछ लोग मुतास्सिरा के घर में घुसे और बालों से खींचकर चौक पर लाए। जहां उसे न्यूड कर बाल काट दिए। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठाया और पूरे गांव में घुमाया। बाद में ज़ख्मी हालत में छोड़कर चले गए। पुलिस सुप्रीटेंडेंट श्वेता धनखड़ ने इतवार की शाम ज़ाय वाकिया का जायजा लिया।
जांच कर 30 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कलेक्टर और पुलिस सुप्रीटेंडेंट ने मौके का जायज़ा किया है। पंचायत करने वाले जिम्मेदार लोगो को नामजद किया गया है।