खाने के बाद खुद प्लेट धोते दिखे राहुल और सोनिया गाँधी, वीडियो वायरल

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रंग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खाने के बाद खुद अपनी प्लेट धोई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को सुबह वर्धा पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी थे। उन्होंने बापू के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आश्रम में बेल का एक पेड़ लगाया और भोजन भी किया। इसके बाद उन्होंने अपने बर्तन खुद धोए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रही सराहना
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। राहुल के इस कदम को सियासत से भी जोड़कर देखा जाने लगा है। सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ राहुल गांधी और सोनिया के प्लेट धोने की सराहना की जा रही है, तो वहीं कुछ यूजर्स इसे सियासत से भी जोड़कर भी देख रहे हैं।