खुद गुमराह हुए आदित्यनाथ मुस्लिमों को बता रहे “भटके हुए लोग”

उत्तर प्रदेश: बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर तीखा वार करते हुए तीन तलाक और चार शादियों की निंदा की और कहा कि जो लोग खुद ही गुमराह हुए हैं वह दूसरों को क्या रास्ता दिखाएंगे। देश और समाज उनसे क्या न्याय की उम्मीद लगा सकता है  जो लोग अपनी मां बहनों को न्याय नहीं दिला सकते।

देश में सिर्फ एक संविधान चल सकता है। जब दुनिया के बाकी देशों में इसके खिलाफ कानून बनाए गए हैं तो भारत में क्यों नहीं ? गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ दूसरे पर टिप्पणियां कर रहे हैं और खुद के धर्मों के औरतों पर हो रहे जुल्मों की खबरसार उन्होंने कभी ली भी नहीं होगी। इस बात का सबूत है देश में लगातार बढ़ रहे रेप के मामले। क्या ये अपने धर्म की औरतों को सुरक्षित करने में सक्षम हैं जो अन्य धर्मों पर तर्क-वितर्क कर रहे हैं।