खुसूसी दर्जा जल्द दे मर्कज़

वज़ीरे आला नीतीश कुमार ने कहा कि खुसूसी रियासत के दर्जा के म्यार में हो रहे तब्दीलि से हम पुरउम्मीद हैं। महेरिन की कमेटी के तजावीज़ पर फैसला मर्कज हुकूमत को लेना है। गेंद मर्कज के पाले में है। हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर लोकसभा एलेक्शन से पहले बिहार को खुसूसी रियासत का दर्जा नहीं मिला, तो यह इंतेखाबात मुद्दा बनेगा। पीर को वज़ीरे आला रिहाईसगाह में मुनक्क़ीद कारकुन दरबार में काबीना प्रोग्राम में उन्होंने नौ जिले के तकरीबन आठ सौ पार्टी कायदीनों के सामने यह एलान किया।

बन चुकी आवाम की मांग
उन्होंने कहा, बिहार ने इसके लिए तविल जद्दो-जहद किया है। यह साढ़े दस करोड़ आवाम की मांग बन चुकी है। सवा करोड़ से ज़्यादा लोगों ने दस्तखत किये। पहली बार पटना और नयी दिल्ली में रियासत के मुद्दे पर तारीख़ी रैली हुई। उन्होंने कारकुनान से दरख्वास्त किया कि हमें किसी भी हालत के लिए तैयार रहना होगा। वैसे मेरा ख्याल है कि लोकसभा इंतेखाबात वक़्त पर होगा। फिर भी सियासी पार्टी के कारकुनों को हर सुरते हाल के लिए तैयार रहना चाहिए।