ख्वातीन को रजिस्ट्री फीश में 10 फीसद की छूट

रांची : झारखण्ड में अगर खातून जायदाद खरीदती हैं, तो उसकी स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री फीश में उन्हें 10 फिसद की छूट मिलेगी। यह फैसला मंगल को कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसके अलावा कैबिनेट ने झारखंड मोटर व्हेकिल एक्ट में तबदीली के परपोजल को मंजूरी दी।

सरकार देहि इलाकों में प्राइवेट बसें चलवाएगी। उसके बाद पंचायत से गांव, गांव से राजकीय और नेशनल हाई वे पर बसें चलेंगी। मुखिया रखेंगे बसों के ओपरेशन पर नजर। हर तीन महीने का हुकूमत रखेगी हिसाब। कैबिनेट ने झारखंड बोह्बुद सर्विस दस्तुरुल अमल में फेरबदल के परपोजल को भी मुहर लगा दी। इसके तहत अब रियासत के अंदर की ग्रेजुएशन डिग्री को ही मिलेगी मंजूरी।