गंगा स्नान करने गयी महिला से किया गया रेप, पीड़िता रखी थी व्रत!

बिहार की राजधानी पटना के निकट बाढ़ थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्रती महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने इस शर्मसार घटना का वीडियो बनाया जो वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गरिफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार, एक महिला के साथ उस समय दुष्कर्म किया गया, जब वह जिउतिया व्रत के दौरान गंगा स्नान कर रही थी। पुलिस के अनुसार, एक 40 वर्षीया महिला जिउतिया पर्व के मौके पर रविवार को जब गंगा में स्नान कर रही थी, तो उस समय उस नदी घाट पर कोई नहीं था। इस दौरान वहां दो लोग पहुंचे और महिला को पकड़कर एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक ने अपने मोबाइल में उसका वीडियो भी बना लिया।

लोक लज्जा की वजह से महिला ने इस बारे में पुलिस से किसी तरह की शिकायत नहीं की। लेकिन दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो पुलिस को भी व्हाट्सअप ग्रुप से मिली तो स्वतः संज्ञान लिया गया। यही नहीं उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों को इस घटना की जानकारी मिली।

बताया जा रहा है कि वीडियो में महिला के साथ आरोपी जबरदस्ती कर रहा है। और वह बार-बार उसे छोड़देने की गुहार लगा रही है। महिला ने उसे व्रती होने की बात बताई और उसे छोड़ देने को कहा, लेकिन दरिंदे अपराधी ने उसकी नहीं सुनी।

बाढ़ के थाना प्रभारी अबरार अहमद खान ने बुधवार को बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर मंगलवार को बाढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

वहीं, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि इस मामले में आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले बस चालक शिवपूजन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि वीडियो बनाने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।