गणतंत्र दिवस के मौक़े पर तिरंगे के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज़ ख़लीफ़ा

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा  भारत के 68 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय ध्वज के रंग केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग में रंग गयी है |


बुर्ज खलीफा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट करके अंग्रेजी और अरबी में इसकी जानकारी दी| बुर्ज खलीफा ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज रात हम भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय ध्वज के रंगों वाली एलीईडी लाइट जलाकर जश्न मनाएंगे|

https://twitter.com/Sachin_rt_10/status/824230039117971456?ref_src=twsrc%5Etfw

दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है|

गौरतलब है कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं|