गद्दाफी की तरह ही अय्याश है सैफ

लंदन २३ नवम्बर लीबिया के साबिक तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी का बेटा सैफउल-इस्लाम अपने पिता की ही तरह रंगीन मिजाज है। उसकी साबिक बिवी होने का दावा करने वाली यूक्रेन की एक ख्वातीन् ने यह इन्कशाफ किया है। उसके मुताबिक सैफ अय्याश है और अक्सर उसे मारता पीटता था।

29 वर्षीय नीली आंखों वाली नादिया ने बताया कि वह मॉस्को के एक नाइट क्लब में काम करती थी। सैफ से उसकी पहली मुलाकात वहीं हुई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी करने के लिए उसने अपना मज़हब भी बदल दिया।

‘डेली मेल’ ने नादिरा हवाले से बताया कि शादी के बाद वह आम लोगों की तरह घर बसाना चाहती थी, लेकिन सैफ को यह सब पसंद नहीं था। दरअसल, वह व्यभिचारी(Adulterous)था और उसे महिलाओं से घिरे रहना पसंद था। उनकी शादी रवायती तरीके से ही हुई थी, लेकिन उसके साथ कभी भी घर की मालकिन की तरह व्यवहार नहीं किया गया। सैफ हमेशा दूसरी लड़कियों के साथ विलासिता(Luxury) में ही मस्त रहता था।

नादिरा ने बताया कि उनका घर किसी वेश्यालय की तरह दिखता था। सैफ नशीले म्नसयत का आदी हो गया था और नशे में कंट्रॊल् खो बैठता था। सैक्स को लेकर उसकी आदतें विकृत (Distorted) रूप लेने लगीं थीं। उसके मुताबिक, सैफ ने एक रेस्त्रां में उसे आवामी तौर् से पीटा और खिड़की से फेंक दिया।

इस घटना के बाद वह 47 दिनों तक कोमा में रही। इसके बाद उनका रिश्ता टूट गया और उसने लीबिया छोड़ दिया और वापस मास्को आ गई।