रांची : एक तरफा इश्क में पुंदाग के ऋषभ नगर के रहने वाले अमित श्रीवास्तव उर्फ भूषण ने ब्लेड से पहले अपनी क्लाई काटी, इसके बाद लड़की का गरदन काट दिया़। लड़की की हालत संगीन होने पर उसे पहले सेवा सदन ले गया़ बाद में रिम्स में एडमिट कराया़। लड़की के अहले खाना को फोन कर रिम्स बुलाया़। इसके बाद रिम्स के तीसरे तल्ले से छलांग लगा कर जान दे दी। वाकिया पीर शाम की है़।
जानकारी के मुताबिक, अमित पीर शाम पांच बजे जान दे देने की धमकी देकर वर्द्धमान कंपाउंड के रहने वाली लड़की को बुलाया था और उसे लेकर पिठौरिया घाटी घूमने गया़। लड़की की तरफ से अमित का परपोजल ठुकराये जाने पर उसने वाकिया को अंजाम दिया़। संगीन हालत में लड़की को रिम्स लाने के बाद अमित ने लड़की की मां को फोन किया़। लड़की की मां दौड़ी-भागी रिम्स पहुंची़ इसके बाद लड़की ने अपनी मां को बताया कि अमित ने ही उसका गरदन काटा है, उसे भागने मत देना़ इसके बाद लड़की को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया़। इस दरमियान अमित डर गया और रात 9.45 बजे रिम्स के तीसरे तल्ले से छलांग लगा दी़ रिम्स के सिक्यूरिटी गार्ड दौड़े और उसे उठा कर इमरजेंसी में लाये, जहां डॉक्टरों ने उसे मरे हुए का एलान कर दिया़। देर रात लड़की के गले का ऑपरेशन किया गया़ वह कुछ बोलने की हालत में नहीं है़।