ग़ैर मुस्लिमों को मक्का की मस्जिदों में प्रवेश की इजाज़त

रियाद: सऊदी अरब की सरकार ने मक्का की चार ऐतिहासिक मस्जिदों ग़ैर मुस्लिम जायरीन के लिए खोल दी हैं।

सऊदी अखबार (अकाज़) ‘ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि गैर मुस्लिम नागरिकों को मस्जिदों में आने की अनुमति देने का उद्देश्य उन्हें इस्लामी सभ्यता व संस्कृति और इस्लामी वास्तुकला से अवगत करना है।

सूत्रों का कहना है कि मक्का की चार ऐतिहासिक मस्जिद, जामा मस्जिद अर रहमा,  जामा मस्जिद अत्तक्वा, जामा मस्जिद शाह फहद और जामा मस्जिद शाह सऊद में ग़ैर मुसलमानों के प्रवेश की अनुमति दी गई है।

मदीना में मस्जिद कुबा के इमाम व खतीब अल शेख सालेह अलाम्गाम्सी ने ग़ैर मुसलमानों के मस्जिदों में प्रवेश से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि मस्जिद में कोई भी व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। इसके लिए मुस्लिम होना शर्त नहीं है। इस्लाम में ग़ैर मुसलमानों के मस्जिदों में प्रवेश पर कोई निषेध नहीं।