गांधी में इतना दम नहीं था कि हमें आजादी दिलवा सकते: काटजू

नई दिल्ली: आज गाँधी जयंती के मौके पर जहाँ सारा देश महात्मा गांधी द्धारा किये गए आजादी के आंदोलन के लिए उन्हें याद कर रहा है और उन्ही के बताए अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प ले रहा है वहीँ विवादित बयानों के लिए चर्चित रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्केंडय काटजू ने गांधी जंयती पर महात्मा गांधी को लेकर फेसबुक पर विवादित पोस्ट किया है। फेसबुक पर किए इस पोस्ट में काटजू ने लिखा है कि ने कौन सही है- गांधी या भगत सिंह और सूर्य सेन? आपको एक वास्तविक स्वतंत्रता संग्राम के बीच एक फ्रीडम फाइटर को चुनने का विकल्प दिया गया तो कि फेक महात्मा गांधी और असली फ्रीडम फाइटर भगत सिंह और सूर्य सेन में से सोच समझ कर चुने।

बहुत से लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत की ओर से ब्रिटिशों के खिलाफ अपनाया गया हिंसक तरीका गलत था। जिसका भगत सिंह, सूर्य सेन, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरू, राम प्रसाद बिस्मिल इत्यादि ने वकालत की थी लेकिन तब लोगों का कहना है कि गांधी का गैर हिंसक तरीका सही है। मैं बात को सही नहीं मानता कि साम्राज्यवादी किसी की भूख हड़ताल, नमक यात्रा और रघुपति राघव राजा राम गाने की वजह से अपना विशाल साम्राज्य छोड़ सकते थे।