गाय की कत्ल पर यूपी में बैन, तो पूरे मुल्क में क्यों नहीं : बाबा रामदेव

रांची : हुकूमत ने गाय के कत्ल के लिए कानून बनाया और इसका रिजल्ट सिर्फ उत्तरप्रदेश में ही देखने को मिला। मोदी जी, वहां तो गाय की कत्ल पर बैन लग गया पर, यह बैन पूरे मुल्क में क्यों नहीं लग सकता? गाय के कत्ल बंद होने से मुल्क की इकॉनमी भी सुधरेगी़ दूध के मामले में मुल्क डिपेंड बनेगा़ ये बातें बाबा रामदेव ने कही़ वह जुमा को होटल बीएनआर में झारखंड रियासती गौशाला संघ की वर्किंग कमेटी की इजलास में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं गाय माता की वजह से ही हूं। दूध बढ़ाने के चक्कर में गाय की नस्लें खराब हो गयी हैं।

इजलास में पुरुषोत्तम लाल झुनझुनवाला, ताराचंद जैन, चंदुलाल भालोटिया, शत्रुघ्न लाल गुप्ता, एलआर सैनी, कन्हैया लाल कन्नू, राजकुमार साह, प्रमोद सारस्वत, विनोद कुमार अग्रवाल, हनुमान प्रसाद मेहता, सुमित्रा व ओमप्रकाश मौजूद थे।

बाबा रामदेव ने कहा कि झारखंड को हम मॉडल गोशाला देंगे। बाजार भी दस्तयाब करायेंगे। सिर्फ थोड़ी मेहनत आपको करनी है़। उन्होंने कहा कि हमें आज जदीद साइंस के साथ आगे बढ़ना है़। बाबा रामदेव ने वृंदावन से आये संत एस दास को पांच लाख का चेक भी दिया। यह चेक झारखंड रियासती गौशाला संघ की तरफ से दिया गया।

वृंदावन से आये संत एस दास ने कहा कि आज हम गोबर उठाने से हिचकिचाते है़ं। यह नहीं होना चाहिए़। इसका गाय पर सियासत नहीं होना चाहिए़। गोमाता की खिदमत करें और उन्हें भरपेट खाना दे़ं।