गाय ले जा रहे जवान पर गोकशी के इलज़ाम से तनाज़ा, 2 ज़ख़्मी दर्जनों गिरफ्तार

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की देर रात गाय ज़बह को लेकर दो ग्रूपों में तनाव हो गया है। दोनों ग्रूपों ने एक दूसरे के उपर जमकर पथराव किया।
बिगड़ते माहौल को संभालने के लिए पुलिस को कई राउंड गोली भी चलानी पड़ी। इस तनाज़ा में एक सब इंस्पेक्टर अजय सिंह समेत दो लोग ज़ख़्मी हो गये हैं। पूरे इलाके में फैले तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फौज तैनात कर दिया गया है।

दरअसल रिजवान और सलीन नाम के दो जवान गालिबपुरा से दो गाय लेकर जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने इलज़ाम लगाया कि ये गाय ज़बह के लिए लेकर जा रहे हैं। रिजवान और सलीम का लोगों ने एहतजाज शुरु कर दिया। जिसके बाद रिजवान और सलीम के साथ के कुछ जवानों ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच तनातनी बढ़ गयी और लोग घर की छतों से पथराव करने लगे।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी लेकिन पथराव के चलते काफी देर पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आपको बता दें कि यहा कुछ वक़्त पहले लोगों ने गाय ज़बह का इलज़ाम लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की ल परवाही के चलते तनाज़ा बढ़ गया। वहीं इलाके के एसपी सिटी आरके सिंह ने कहा कि इस मामले में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।