गाज़ीपुर में सपा के चुनाव अभियान का शुभारम्भ

 

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को औपचारिक रूप से गाजीपुर से पार्टी के चुनाव अभियान का शुभारंभ किया।

3 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी विकास रथ यात्रा के साथ पार्टी के अभियान की शुरुआत की थी।

समाजवादी पार्टी के चुनाव अभियान में पारिवारिक विवाद के कारण देरी हो गयी है और इन्ही कारणों से  मुलायम की आजमगढ़ से रैली को रद्द कर दिया गया था।

2012 में, पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी बहुमत के साथ जीत हासिल की और पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बेटे, अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार का गठन किया था।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों के लिए 2017 में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा।

चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी की जानी है।