कोलंबो। श्रीलंका ने अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर गिफ्तार किए गए 77 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को रिहा कर दिया।
जेल के कमिश्नर जनरल निशांत दानसिंघे ने कहा कि मत्स्य विभाग को विभिन्न समयावधि में गिरफ्तार किए गए मछुआरों को रिहा करने का निर्देश दिया गया है।
दानसिंघे ने कहा कि श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना और मन्नार की अदालतें पहले ही उनमें से 44 को रिहा कर चुकी हैं।