गिरिराज का इलाज़ कराओ खर्च मैं दूंगा: राज बब्बर

नई दिल्ली: कांग्रेस लीडर राज बब्बर ने मरकज़ी वज़ीर केंद्रीय गिरिराज सिंह पर हमला बोला। कांग्रेस तरजुमान राज बब्बर ने कहा कि गिरिराज ज़हनी बीमारी से जूझ रहे हैं और मैं उनके इलाज का खर्च उठाने को तैयार हूं। मालूम हो, गिरिराज ने कांग्रेस सदर सोनिया गांधी पर नस्ल परस्ती का त्ब्सिरा किया था ।

बब्बर ने कहा कि, “गिरिराज सिंह ज़हनी बीमारी से जूझ रहे हैं, इसलिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ऐसे बयान दे रहे हैं। अगर हुकूमत उनकी बीमारी का इलाज कराने के काबिलनहीं है तो मैं रांची, आगरा या नागपुर के किसी ज़हनी अस्पताल में उनके मुनासिब इलाज का खर्च बर्दाश्त करने के लिए तैयार हूं।”

राज बब्बर ने कहा, गिरिराज सिंह जैसे शख्स समाज के लिए खतरा हैं। हैरत की बात यह है कि वे मरकज़ी वज़ीर जैसे जिम्मेदार ओहदा पर कैसे बने हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया पर गिरिराज के तब्सिरे “सूरज पर थूकने जैसी” है।