त्योहारों क मौसम तकरीबन खत्म होने के साथ ही आब ठंड का मौसम शुरू होने वाला है। हल्के ठंड जल्द ही कड़ाके की ठंड में बदलने जा रही है। महकमा मौसमियात के मुताबिक दो चार दिनों के अंदर मौसम का मिजाज बदल जाएगा। दर्जे हरारत में काफी गिरावट होगी। बारिश का कोई एमकान नहीं है। इसलिए मुहतात हो जाएँ और ठंड से बचने की तदबीर शुरू कर दें। महकमा मौसमियात से मिली जानकारी के मुताबिक आसमान आम तौर पर साफ रहेगा। बादल का दूर-दूर तक कोई निशान नहीं रहेगा। ठंड कपकापने वाली होगी क्योंके समंदर का दर्जे हरारत मामूल पर रहेगा। कहीं कोई दबाव नहीं बना है। कोहरा नहीं रहेगा।
महकमा मौसमियात फुलवारी शरीफ के डाइरेक्टर एके सेन ने बताया के दो-चार दिनों में ठंड शुरू हो जाएगी। दर्जे हरारत में गिरावट आएगी। नमी हट गयी है, दर्जे हरारत 13 डिग्री सेल्सियस होगा। हो सकता है के दर्जे हरारत इससे भी कम हो। डॉक्टर सेन ने कहा के कोहरा नहीं होगा। सुमाली सिम्त की हवाएँ तेज़ होगी इसलिए ठंड से बचने की ज़रूरत है। आमतौर पर लोग शुरू में काफी लापरवाही का मुजहेरा करते है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है।