गुंडों को सबक सिखाने वाली बहादुर नाज़िया को अब गुंडे छेड़ते है

नाजिया का घर आगरा के थाना मनटोला में है। पिछले साल अगस्त में स्कूल जा रही थी। रास्ते में देखा कि मोटरसाइकिल पर सवार कुछ गुंडे एक लड़की के अपहरण की कोशिश कर रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

नाजिया अकेले उन गुंडों से भिड़ गई और बच्ची को बचा लिया। उसकी बहादुरी के किस्से पूरे आगरा में मशहूर हैं। लेकिन इसके बाद की तकलीफ कोई नहीं जानता। इसके बाद की कहानी ये है कि नाजिया ने एक बार फिर बहादुरी दिखाते हुए अपने मोहल्ले में चलने वाली सट्टेबाजी को आसपड़ोस वालों की मदद से बंद करवा दिया। लेकिन इसके बाद सट्टेबाजी चलाने वाले गुंडे उसके पीछे पड़ गए। नाजिया कहती है कि जब उसे पस्त करने के लिए उसके पिता पर सट्टेबाजी चलाने वाली महिला ने रेप की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। भाइयों पर चोरी का इल्जाम लगा दिया। अब नाजिया नाउम्मीद हो रही है।

जिस पुलिस ने नाजिया की बहादुरी को सम्मानित किया है वही उसकी मदद नहीं कर रही। गुंडे स्कूल जाते वक्त नाजिया को छेड़ते हैं और पुलिस उन्हें नहीं पकड़ती। बहादुर नाजिया 4 दिन पहले खुद ही छेड़खानी करने वाले लड़के को पकड़कर थाने पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने मनचले को एक घंटे बाद ही छोड़ दिया। अब नाजिया ने एसपी से गुहार लगाई है। कि आपकी पुलिस मेरे साहस का कबतक इम्तिहान लेगी।

ग्यारहवीं में पढ़ने वाली नाजिया ने अपनी बहादुरी से आसपड़ोस की लड़कियों को हौसला दिया था। आज उसकी हालत देखकर लड़कियां फिर से सोचने लगीं हैं कि क्या होगा आवाज़ उठाकर।