गुजरात के अमरेली जिले में दो समुदायों के बीच झड़प, 3 घायल, एक की हालत बेहद गंभीर

गुजरात में एक बार फिर सांप्रदायिक झड़प की खबर है। ताजा मामला राज्य के अमरेली जिले के सावरकुंदला शहर में हुआ है। यहां गुरुवार को दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दो समूदाय में झड़प हुआ जो बाद में चलकर संघर्ष में तब्दील हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह मामला तब पेश आया जब एक समूदायिक भीड़ ने दूसरे समूदाय के 24 साल के एक लड़के को नबालिग लड़की के साथ कथित तौर बलात्कार का आरोप लगा पिटाई कर दी।

अमरेली के पुलिस अधीक्षक जगदीश पटेल ने बताया कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर नबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाकर पीटा। उसके दो साथियों की भी पिटाई की गई थी। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग एकत्र हो गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे। लेकिन पुलिस समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पत्थराव कर रहे लोगों को जब हटने के लिए कहा गया तो उन्होंने ऐसा करने से इंकार किया। इसके बाद पुलिस को मजबूरन भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। उन्होंने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है और पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर सुलह समझौता कराया है। फिलहाल आगे तनाव न बढ़े इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी जाकिर भट्टी पर नाबालिग लड़की के साथ बालात्कार करने का मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि पिछले शनिवार को गुजरात के पाटन जिले के वडावली गांव में दो स्कूली बच्चों के बीच हुआ था, जो बाद में चलकर सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया था। उस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि एक दर्जन के आस-पास लोग घायल हुए थे। इतना ही नहीं उस दौरान एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के लगभग 90 घरों में आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया था।