गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने किया घोषणापत्र जारी, किसानों का कर्ज़ होगा माफ!

अहमदाबाद। कांग्रेस ने गुजरात के लिए घोषणापत्र जारी किया है। इसमें किसानों को 16 घंटे बिजली और कर्जमाफी का वादा किया है। बिजली चोरी के केस वापस लिए जाएंगे।

घोषणापत्र जारी करते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, कांग्रेस के गुजरात चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत, प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा, ‘ये गुजरात की जनता का घोषणापत्र है। गुजरात की जनता सैम पित्रौदा और मधुसूदन मिस्त्री ने तैयार किया है।

काफी सोच समझ कर हमने घोषणापत्र तैयार किया है।’ सोलंकी ने कहा, ‘विकास की अंधी दौड़ नहीं होनी चाहिए। गुजरात के लोग काफी बुद्धिमान हैं। उन्हें पता है कि खुद का विकास कैसे करना है।’