गुजरात में 1,632 गर्भवती महिलाओं ने योग अभ्यास कर बनाया रिकॉर्ड

राजकोट (गुजरात): गुजरात के राजकोट शहर में आज लगभग 1,632 गर्भवती महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास कर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक नये रिकोर्ड की स्थापना की।

जिला कलेक्टर विक्रांत पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी और फायदेमंद है | हम गर्भवती महिलाओं के लिए इसको स्थायी तौर आर शुरू करना चाहते हैं और हमने इसकी शुरुआत राजकोट से शुरू कर दी है यहाँ 20,000 महिलाओं को इसे प्रदान करेंगे |140 से अधिक निजी डॉक्टर और 80 से अधिक सरकारी डॉक्टर इस के साथ जुड़े रहे हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूँ इसके ज़रिये जो हम सन्देश देना चाहते हैं उससे सभी को फायेदा होगा |

इससे पहले, ये रिकॉर्ड चीन के नाम था  जहां 900 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने योग अभ्यास में भाग लिया था |

आज दुनिया भर में दूसरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘यूथ कनेक्ट’ थीम  के साथ मनाया जा रहा है।

भारत में इसका मुख्य समारोह चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके समकक्ष हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा अन्य लोगों ने  भागीदारी की |

आज सुबह चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि  योग शून्य खर्च के साथ लोगों को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि देश के सभी लोगों को योग से जोड़कर इसे जन आन्दोलन बनाया जाए |

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कार्यों के लिए दो पुरस्कार की घोषणा भी की।
दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा जून 21 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया था।40 इस्लामी देशों सहित 190 से अधिक देशों ने , योग के लिए इस विशेष दिन का समर्थन किया था ।