गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं| ठीक उससे पहले बीजेपी को एक करारा झटका लगा है| राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपानी की कंपनी पर सेबी ने 15 लाख का जुर्माना लगा दिया है| विजय रुपानी की कंपनी पर आरोप है की उन्होंने सारंग केमिकल्स की कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है| इसके साथ ही अन्य 22 कंपनियों पर भी जुर्माना लगा है|
सेबी की तरफ से आरोप है की बीजेपी मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने जनवरी से लेकर जून 2011 में उनकी कंपनी ने हेरा फेरी की है| उनको यह जुर्माना 45 दिनों के अन्दर भरना होगा| दायर आरोप में लिखा गया है कि इन कंपनियों ने निवेशकों को लुभाने के लिए एक दूसरे के शेयरों का व्यापर किया है|
शरीफ़ उल्लाह