गुजरात के अहमदाबाद में पिछले दिनों कौमी एकता का अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां गौरी व्रत को लेकर हिंदू महिलाओं के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। गौरी व्रत के मौके पर मेहंदी के लेकर हिंदू-मस्लिम महिलाएं और लड़कियां बेहद उत्साहित थीं। मेंहदी के मौके पर मुस्लिम महिलाएं और लड़कियां हिंदू महिलाओं और लड़कियों की हाथों में मेहंदी लगाया।
आपको बता दें कि गौरी व्रत का हिंदू धर्म में खासा महत्व है। सावन माह के हर मंगलवार को देवी पार्वती का पूजन मंगला गौरी व्रत के तौर पर किया जाता है। मान्यता है कि अगर ये व्रत अविवाहित कन्याएं पूरे योग के साथ करती हैं तो शादी के उनके योग तेज होते हैं।
Gujarat: On the occasion of Gauri Vrat,Muslim girls applied henna (mehendi) on hands of Hindu girls in Vadodara,they say,"Both Hindu& Muslim girls remain enthusiastic to celebrate the festival.Muslim girls come on their own to participate and we celebrate it together" (24/7/2018) pic.twitter.com/cMmB9wVn2X
— ANI (@ANI) July 25, 2018
साथ ही भावी पति की उम्र बढ़ने के साथ तरक्की भी होती है। वहीं शादीशुदा औरतें इस व्रत को पति की लंबी उम्र व सेहत के लिए रखती हैं। इस व्रत को रखने के लिए सावन के हर मंगलवार को सुबह जल्दी उठकर नए कपड़े पहन कर मां मंगला गौरी यानी देवी पार्वती के चित्र या मूर्ती की विधिवत पूजा करती हैं।
साभार- ‘न्यूज 24’