लोअर बाजार थाना इलाक़े के गुदड़ी चौक के पास जुमा की शाम तकरीबन चार बजे फॅमिली तनाजे की वजह से दो ग्रुप के लोगों में मारपीट हुई। एक ग्रुप के लोगों ने दूसरे ग्रुप के लोगों पर हमला किया, जिसमें कुछ खातून को भी चोट आयी है। वाकिया के बाद एक ग्रुप के लोग वहां से भाग निकले।
इस मामले को लेकर बाजार थाने में तहरीरी शिकायत दर्ज करायी गयी है। एक ग्रुप के मो आमिर ने बताया कि गुदड़ी चौक के रहने वाले उसके साले मो डब्बू ने एक लड़की से कुछ साल पहले लव मैरिज किया था। दोनों के दरमियान आये दिन तनाज़ा होता रहता था। इस वजह से लड़की मायके चली चली गयी। उसने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। बाद में लड़की का भाई 20-25 लोगों के साथ पहुंचा था और मारपीट की थी।