गुमला और सिमडेगा के 16 लाख लोग यरगमाल

रांची 1 जून : गुमला और सिमडेगा दो दिनों से बंद हैं। बाजार बंद हैं। आनाज नहीं मिल रहे। यहां रोज कमाने-खानेवाले ज्यादा हैं, उनके सामने खाने का बहरान हो गया है। हरी सब्जियों की भी किल्लत हो गयी है। गाड़ियां नहीं चल रहीं। बॉक्साइट की ढुलाई ठप है। देहात इलाकों में लोगों का आना-जाना बंद है। सड़कों पर कर्फियु सा सन्नाटा है।

यह सब हुआ है अक्सरियत पसंद तंजीम (उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ) के गैर मुआइना बंद के एलान पर। पीएलएफआइ का इलज़ाम है कि पुलिस ने उसके जोनल कमांडर संजय टाइगर को पकड़ लिया है। उसे कोर्ट में पेश नहीं कर रही। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।

पीएलएफआइ ने इसके खिलाफ में दोनों जिलों में बंद का एलान कर दिया। दोनों जिलों में पीएलएफआइ के 100 मसलह अक्सरियत पसंद सरगर्म हैं, जिनमें 10 बड़े हैं। इन जिलों की आबादी तकरीबन 16 लाख (गुमला 10, 25,656 और सिमडेगा 5,99,813) है। गुमला जिले में तकरीबन 1800 छोटी-बड़ी गाड़ियां हर रोज चलती हैं। 800 ट्रकों से बॉक्साइट की ढुलाई होती है। वह पूरी तरह ठप है।

खुदाई पर भी असर पड़ा है। करोड़ों का नुकसान हुआ है। यहां रोज 300 बसें चलती हैं। 400 छोटी गाड़ियां चलती हैं। सभी ठप हैं। पुलिस हर रोज तकरीबन 800 लाइन ट्रकों को पार करा रही है। पेट्रोल पंपों पर ताले लटके हैं। जिले में 4000 दुकानें हैं। इनमें आनाज की दुकानों की तादाद ज्यादा है। इनके बंद होने से लोगों को आनाज नहीं मिल रहे। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को है, जिनके घरों में शादियां हैं। वैसे शादी की गाड़ियों पर रोक नहीं है।

सब्जियों की किल्लत

सिमडेगा में तकरीबन 1100 छोटी-बड़ी गाड़ियां चलती हैं। यह पूरी तरह ठप है। छिटपुट टेंपो ही चल रही हैं। आजाज का बहरान यहां भी है। गाड़ी नहीं चलने से हरी सब्जियों की भारी किल्लत है। फल भी नहीं मिल रहे। देहाती इलाकों से लोगों का आना-जाना भी पूरी तरह ठप है।
पीएलएफआइ की सलाहियत : दोनों अज़ला में पीएलएफआइ के 100 उग्रवादी सरगरम हैं। इनमें 10 बड़े हैं.

दोनों अज़ला में पुलिस की सलाहियत : दोनों अज़ला में पुलिस अहलकार की तादाद तकरीबन 4500 है। इसके अलावा सीआरपीएफ, कोबरा, आइआरबी, झारखंड जगुआर के जवान भी तैनात हैं।

पहले भी कराया है बंद
04 मार्च 13 सिमडेगा बंद
23 फरवरी गुमला- सिमडेगा बंद
24 फरवरी गुमला- सिमडेगा बंद
25 फरवरी गुमला- सिमडेगा बंद
26 फरवरी गुमला- सिमडेगा बंद
27 फरवरी गुमला- सिमडेगा बंद