गुलबर्गा : आखिरी दिन 27 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया

गुलबर्गा। कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। अब जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 94 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

जिला चुनाव अधिकारी ने यहां प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चुनावी मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में मंत्री शरणप्रकाश पाटिल समेत लोकसभा में कांग्रेस के नेता एम मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक खड़गे, पूर्व मंत्री मल्लिकाया गुट्टेदार जो हाल ही में कांग्रेस पार्टी को छाेड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल है, कांग्रेस ने एम गुट्टेदार के पार्टी को छोड़ने के बाद एम वाई पाटिल को चुनावी मैदान उतारा था।

अजय सिंह, डोडाप्पगौड़ा पाटिल, उमेश जादव, रेवु नाईक बेलमगी, अल्लामप्रभु पाटिल, कनीज इस्लाम, बी आर पाटिल और अन्य शामिल हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा और 15 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। कर्नाटक में सभी 224 सीटों पर चुनाव होने हैं।

साल 2013 में हुए चुनाव में कांग्रेस को 122 सीटें मिली थीं। वहीं बीजेपी 40, जेडीएस को 40 और अन्य को 22 सीटों से संतोष करना पड़ा था।