गैर आदिवासी भी हो सकता है सीएम : शिबू सोरेन

झामुमो के सदर व साबिक़ वजीरे आला शिबू सोरेन ने कहा कि झारखंड का सीएम गैर आदिवासी भी हो सकता है। कोई काबिल है, तो सीएम बन सकता है। यह सही है कि अब तक आदिवासी ही सीएम बनते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड रियासत का तामीर सबके लिए हुआ है।

अर्जुन मुंडा को भी शिबू का इन्विटेशन

मिस्टर सोरेन ने भाजपा लीडर और साबिक़ वजीरे आला अर्जुन मुंडा को भी झामुमो में शामिल होने के लिए इन्वाइट किया है। उन्होंने कहा कि सारे पुराने लोग झामुमो में आ रहे हैं। अर्जुन मुंडा भी कभी झामुमो में ही थे। उनकी ख़्वाहिश है कि मिस्टर मुंडा भी झामुमो में आ जाये। वह जब भी झामुमो में आना चाहेंगे, उनका इस्तकबाल होगा।