गोड्से अगर गांधी के सीने में गोली नहीं मारते, तो आज पूरा भारत मक्का मदीना में नमाज़ पढ़ रहा होता: साध्वी प्राची

जबलपुर: विवादित बयानों के लिए मशहूर साध्वी प्राची ने गाँधी जयंती पर एक विवादित बयान दे कर एक बार फिर विवादों में घिरती नज़र आ रही हैं मीडिया के अनुसार उन्होंने महात्मा गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी कभी उनके लिए रोल मॉडल नहीं हो सकता.

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

वह तो गांधी जयंती पर गोडसे को नमन करती हैं, क्योंकि अगर वह गांधी के सीने में गोली नहीं मारते, तो आज पूरा भारत मक्का मदीना में नमाज़ पढ़ रहा होता।
भारत और पाकिस्तान के संबंध में जारी कड़वाहट के बीच पाकिस्तानी कलाकारों पर हमला बोलते हुए भी साध्वी ने कहा कि वह अपनी कला का अपने देश में ही प्रदर्शन करें और यदि उन कलाकारों के प्रति सलमान, शाहरुख और आमिर खान सहित अन्य किसी को भी सहानुभूति है तो वह भी पाकिस्तान चले जाएं। हमारे देश का खाकर पाकिस्तान से हमदर्दी नहीं चलेगी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में आकर काम करने में कई हिंदू संगठनों को कड़ी आपत्ति है, इतना ही नहीं उनके भारत में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विरोध की जा रही हैं। साध्वी प्राची ने सलमान खान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई।
जबलपुर में आई साध्वी प्राची ने कहा कि यह बात ठीक है कि पड़ोसी से मिलकर रहना चाहिए, लेकिन अगर पड़ोसी बदमाश हो तो उसे सबक सिखाना भी जरूरी है, क्योंकि लातों के भूत कभी बातों से नहीं मानते हैं।