गोबर और गोमूत्र को दूध से ज़्यादा फायदेमंद बताने पर मोहन भागवत को डी लिट की उपाधि

मुम्बई। नागपुर स्थित महाराष्ट्र पशु और मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को उनकी उपलब्धि के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी लिट) की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव 9 मार्च को नागपुर के पशु चिकित्सा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपाधि प्रदान करेंगे। मोहन भागवत को यह उपाधि गौशालाओं की अर्थव्यवस्था दूध और उसके उत्पादों पर नहीं, बल्कि गोमूत्र और गोबर पर आधारित है।

 
गौरतलब है कि मोहन भागवत ने पशु चिकित्सा और पशुपालन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी उपस्थित होने की संभावना है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा संघ ने डी लिट के लिए भागवत के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव विभिन्न समितियों के पास गया। सभी समितियों से सर्वसम्मति से से उनके नाम को मंजूरी दे दी।

 

मोहन मधुकर भागवत पशु चिकित्सक हैं और साल 2009 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक हैं। पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य विकास मंत्री महादेव जंकर ने खबर की पुष्टि की है और यह भी स्पष्ट किया कि आरएसएस प्रमुख के सम्मान में राजनीतिक कुछ भी नहीं था।