गोवा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा मंत्री पर लगा महिला उत्पीड़न का आरोप

पणजी : गोवा के एक मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार मिलिंद नाइक के अलावा कुछ अन्य लोगों पर वास्को शहर के निकट चुनाव प्रचार के दौरान 35 वर्षीय एक महिला ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है |  पुलिस ने महिला की शिकायत पर नाइक एवं आरोपियों के खिलाफ को एफ़आईआर दर्ज की है|

मंगलवार को रिपोर्टर्स से बात करते हुए पुलिस निरीक्षक निनाद दुएलकर ने कहा कि वास्को में 35 वर्षीय एक महिला ने मोरमुगांव पुलिस थाने में मिलिंद नाइक समेत 14 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है| महिला ने कहा है कि उन्होंने उसका उत्पीड़न किया और उसे धमकाया है |
गोवा के विद्युत मंत्री नाइक और उनके समर्थक वास्को के बाहर चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार की रात कथित घटना हुई | नाइक मोरमुगांव निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं|  उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 354 के तहत नाइक एवं 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है|  इस मामले पर नाइक की प्रतिक्रिया जानने के लिए उन्हें कई फोन कॉल एवं मैसेज किए गए लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका|  चार फरवरी को गोवा में चुनाव होंगे|