घर में सो रही मां-बेटी पर तेजाब से हमला

गोपालगंज : सिरफिरे नौजवान ने सनीचर की रात घर में सो रही मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया। तालीबा की हालत संगीन होने से उसे सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। मुलजिम नौजवान गांव छोड़ कर फरार है। वाकिया मीरगंज थाना के सवरेजी गांव की है। पुलिस ने वाकिया के 15 घंटे बाद इतवार को तालीबा का बयान सदर अस्पताल में दर्ज किया। वाकिया के बाद तालीबा के अहले खाना दहशत में हैं।

आयनी शाहेदीन ने बताया कि तालीबा का 24 फरवरी से डीएवी हाई स्कुल में इंटर का एग्जाम है। इम्तिहान के लिए एडमिट कार्ड लाने कॉलेज जा रही थी। गांव के एक नौजवान गुड्डू ने अपनी बाइक पर तालीबा को बैठ कर कॉलेज चलने को कहा। तालीबा ने बैठने से इनकार कर दिया। इससे नाराज नौजवान ने तेजाब फेंकने की धमकी दी थी।

रात में मां-बेटी अपने घर में सो रही थी। देर रात नौजवान तेजाब लेकर घर में घुूस गया। तालीबा और उसकी मां को देखते ही तेजाब से हमला कर भाग गया। तालीबा का जिश्म पूरी तरह से तेजाब से जख्मी हो गया, जबकि उसकी मां छींटा पड़ने की वजह से जख्मी हो गयी। अहले खाना दोनों को इलाज के लिए हथुआ अस्पताल में लेकर गये, जहां डोक्टरों ने तालीबा की सूरते हाल संगीन देख इतवार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसपी निताशा गुड़िया की हिदायत पर नगर थाना इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह ने दोपहर में तालीबा का बयान दर्ज किया।