महेंदिया थाने के करण विगहा के रहने वाले नौजवान ने उसके साथ घर से नहीं भागने पर बीती रात शादीशुदा महबूबा की गोली मार कर कर कत्ल कर दी। साथ ही उसने महबूबा की वालिदा को गोली मार कर जख्मी कर दिया। उसे पीएमसीएच में भरती कराया गया है, जहां उसकी हालत संगीन बनी हुई है। इसी थाने की धेवई गांव की रहने वाली अनिता देवी शादी से पहले करण विगहा के नीरज कुमार से इश्क़ करती थी।
जब इसकी भनक अनिता के अहले खाना को लगी, तो उन्होंने अनिता के खिलाफ उसकी शादी हसनपुर पिपरा के रहने वाले नंदलाल प्रसाद के बेटे मंटू कुमार से बीते आठ माह पहले कर दी। लेकिन, अनिता शादी से नाखुश रहती थी। पहले नीरज ने अनिता के ससुरालवालों से राब्ता बनाया और घरवालों को अपने एतमाद में लिया। इसका फायदा उठा कर अपनी सास के साथ बाजार घूमने आयी अनिता को लेकर नीरज फरार हो गया. इधर, अनिता के वालिद ने बेटी के फरार होने के मामले में दामाद मंटू कुमार पर ही सनाह दर्ज करा दी। मंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
वहीं इस मामले से बेखबर नीरज और अनिता घूम-घाम कर घर लौट आये। नीरज और अनिता अपने-अपने घर चले गये। एक सप्ताह पहले नीरज फिर से अनिता पर भागने का दबाव बनाने लगा। लेकिन, वह राजी नहीं हुई तो नीरज पीर को आधी रात उसके मायके में घुस कर गोली मार कर कत्ल कर दी। वहीं, अनिता की वालिदा पूनम देवी भी जब गोली लगने की आवाज सुन कर दौड़ी, तो नीरज ने उसे भी गोली मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी पूनम देवी के बयान पर नीरज व उसके वालिद प्रमोद कुमार के खिलाफ सनाह दर्ज करायी है।