चंडीगढ़ पुलिस ने विकास बराला पर अपहरण की कोशिश और गैर जमानती धारा लगाई

चंडीगढ़। चंडीगढ छेड़छाड़ केस के आरोपी विकास बराला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास बराला के खिलाफ किडनैपिंग की कोशिश की गैर-जमानती धाराएं जोड़ी गई हैं।

डीजीपी चंडीगढ़ पुलिस तेजेंदर लूथरा ने कहा कि दोनों से पूछताछ हुई। किडनैपिंग की धारा बढ़ेगी और दोनों को अरेस्ट किया गया है। कल सुबह दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट से रिमांड मांगी जाएगी।

पांच दिनों के अंदर विकास बराला दूसरी बार पुलिस के हत्थे चढ़े। वर्णिका कुंडू से छेडछाड के बाद शुक्रवार को विकास बराला को पुलिस ने थाने से ही जमानत दे दी थी लेकिन आज जैसे ही विकास बराला चंडीगढ के सेक्टर 26 के थाने में पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विकास बराला के खिलाफ किडनैपिंग की कोशिश की गैर-जमानती धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस के मुताबिक विकास बराला उस रात नशे में था। वो जांच में सहयोग नहीं कर रहा था इसलिए उसे थाने बुलाया गया था। पुलिस का ये भी कहना है कि वर्णिका को इंसाफ दिलाया जाएगा।