चक्रधरपुर में फिरका वाराना कशीदगी, पथराव, आगजनी, लाठीचार्ज

जमशेदपुर : पिकनिक मना कर लौट रहे लड़कों पर असलम चौक के पास इतवार की रात पौने आठ बजे नामालूम नौजवानों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दो फिरका में कशीदगी पैदा हो गया। दोनों तबके के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। इसमें कई नौजवान जख्मी हो गए। कशीदगी बढ़ते ही बाजार बंद हो गए।

कशीदगी को देखते हुए रात नौ बजे सीआरपीएफ के जवानों ने जाए हादसा पर पहुंचकर लाठियां भांजी और दोनों तबकों के लोगों को खदेड़ दिया। एसडीओ के हुक्म पर पूरे शहर में दफा 144 लागू कर दी गई है। इसके बाद भी फ़सादियों ने रात करीब 10 बजे गुदड़ी बाजार में चूड़ी व चप्पल पट्टी की तकरीबन एक दर्जन दुकानों में आग लगा दी।