चाउमिन खिलाने के बहाने ले जा कर किया था इस्मतरेज़ि, फिर कत्ल

कांटाटोली के भुइयांटोली में 19 अप्रैल को सात साल की बच्ची के साथ इस्मतरेज़ि व कत्ल करने के मुल्ज़िम गांधी उरांव को पुलिस मंगल को कोलकाता से लेकर रांची पहुंची। उसे सदर थाने में रखा गया है।

उसने बच्ची के साथ इस्मतरेज़ि व कत्ल की बात कबूली है। गुमला के चारू गांव के रहने वाले मुल्ज़िम ने पुलिस को बताया कि उसकी बच्ची से पहले से जान पहचान थी।

वाकिया के दिन वह बच्ची को चाउमिन और बिस्कुट खिलाने का लालच देकर कब्रिस्तान ले गया। वहां उसके साथ इस्मतरेज़ि किया। उसे यह डर सताने लगा कि बच्ची इसकी जानकारी अहले खाना को दे देगी। डर से उसने पत्थर से कूच कर उसकी कत्ल कर दी। पुलिस पूछताछ कर रही है। कोलकाता के बाबू घाट से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।