चीनी नागरिक भारत में अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे- चीन

भारत के साथ अपने तनाव कोने देखते हुए चीन ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में अपने उन नागरिकों को चेताया है जो भारत में रहते हैं या भारत का दौरा करते हैं।

चीन का कहना है कि भारत में चीनी नागरिकों को सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। डोकलाम विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच रिश्तों में खटास आ गई है।

चीनी उच्चायोग ने अपने नागरिकों को कहा है कि वह भारत में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। इस एडवाइजरी में चीन ने कहा कि भारत में वह आपदा और बीमारियों से भी खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करें।

चीन ने पिछले दो महीनों में दूसरी बार अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी देकर चेतावनी दी है, मालूम हो कि इससे पहले 8 जुलाई को चीन ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों को चेतावनी थी।

डोकलाम विवाद को लेकर चीन लगातार भारत को जंग की धमकी दे रहा है। जबकि भारत इस विवाद को लगातार सुलझाने की कोशिश कर रहा है। भारत बातचीत के जरिए इस मसले पर अमन चाहता रहा है।