चुनावी दंगल में उतरी बीजेपी ने ‘ओवैसी को बताया शैतान’ जारी किया विवादित पोस्टर

उत्तर प्रदेश: वाराणसी के एक बीजेपी नेता रूपेश पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को कृष्ण के अवतार के रूप में दर्शाता एक विवादित पोस्टर साझा किया है। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए हाल ही में बीजेपी ने मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मौर्य को कृष्ण के अवतार के रूप में दिखाया गए इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश को द्रौपदी के रूप में दिखाया गया है। द्रौपदी रूपी प्रदेश की लाज की रक्षा करने के लिए मौर्य ने अवतार लिया हैं। इस पोस्टर  में बसपा सुप्रीमो मायावती, प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और एआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को कौरवों के रूप में दिखाया गया है जो उत्तर प्रदेश का चीर हरण कर रहे हैं।