चुनाव आयोग दिल्ली में अक्टूबर में करा सकता है विधानसभा चुनाव: आप पार्टी

नई दिल्ली: राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि चुनाव आयोग दिल्ली में विधानसभा चुनावों को पहले कर सकता है जो फरवरी 2020 में होने वाले थे।

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज के ट्वीट के बाद यह चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं कि क्या तीन से चार महीने पहले ही विधानसभा चुनाव हो जाएंगे? आप प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा है कि इस बात को जोरों से चर्चा है कि चुनाव आयोग दिल्ली में विधानसभा के चुनाव दूसरे राज्यों के साथ अक्टूबर में ही करवा सकता है।

2015 के विधानसभा चुनावों में AAP ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत हासिल की थी। बीजेपी केवल तीन सीटें जीतने में सक्षम थी और 15 साल तक शहर पर राज करने वाली कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यदि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों को पहले करने का फैसला किया तो संकेत हैं कि चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में जा सकते हैं जिसने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड अंतर से सभी सात लोकसभा सीटें जीती हैं।

विशेष रूप से, कांग्रेस और AAP के बीच वोटों का विभाजन नगरपालिका चुनावों में भाजपा के पक्ष में गया था, जिसमें पार्टी ने 272 वार्डों में से 181 जीती। बीजेपी ने अपने मौजूदा पार्षदों को नगर निगम के चुनावों में नए चेहरों के साथ बदल दिया था।