UP चुनाव: प्रशांत किशोर से राहुल गांधी को करिश्मे की उम्मीद

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद को यूपी चुनावों से पहले सीएम प्रोजेक्ट किए जाने पर कहा है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। कांग्रेस को यूपी चुनावों में अपने प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर से करिश्मे की उम्मीद है।

राहुल या प्रियंका को सीएम कैंडिडेट बनाए जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पत्रकारों के सवाल पर कहा, ‘मुझे क्या मालूम, खबरें तो आप लोग चलाते हैं।’ इससे पहले खबर आई थी कि प्रशांत किशोर यूपी में कांग्रेस को बचाने के लिए राहुल गांधी को सीएम कैंडिडेट बनाना चाहते हैं। राहुल के इनकार करने पर प्रियंका दूसरी पसंद हो सकती हैं।

इससे पहले मीडिया के कुछ हलकों में कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि किशोर को लगता है कि 2019 के चुनाव में पार्टी सत्ता में तभी वापसी कर सकती है, जब लोग यह यकीन करने लगें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष उन्हें चुनाव में जीत दिला सकते है।