चैंपियन बनने पर महिला हॉकी टीम को मिला इनाम, प्रत्येक सदस्य को मिलेंगे एक-एक लाख

एशिया कप विजेता महिला हॉकी टीम को हॉकी इंडिया ने सभी सदस्यों को एक एक लाख रूपये देने की घोषणा की है| भारतीय टीम ने जापान के काकामिगाहारा में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल में चीन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर ये ख़िताब जीता था| उसने यह ख़िताब लगभग 13 साल बाद जीता है| साथ ही उसने अगले साल लंदन में होने वाले वर्ल्‍डकप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है|

हॉकी इंडिया ने आज जारी बयान में 18 सदस्यीय टीम के अलावा मुख्य कोच को एक लाख रुपए जबकि अन्य सहयोगी स्टाफ में से प्रत्येक को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है|

हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा टीम को बढ़ाई देते हुए कहा की ‘भारतीय महिला टीम ने 13 साल बाद एशिया कप जीतकर वास्तव में बड़ी उपलब्धि हासिल की है| उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने जज्बे और प्रतिबद्धता का शानदार नमूना पेश किया है|