चौंकाने वाला वीडियो : एक फोटोग्राफर ने खोज निकाला “प्लास्टिक के कचरे का समुद्र’

एक फोटोग्राफर ने कहा है कि कैरेबियन द्वीप के सुंदर समुद्र के निकट समुद्र के बड़े भाग में करीब दो मिल तक प्लास्टिक के कचरे की चादर  फैली हुई है, जो चौंकाने वाली तस्वीरें हैं।  उसने अपने कैमरे में यह तस्वीरें कैद कर रखी है।  फोटोग्राफर कैरोलिन पावर ने यह तस्वीरें हौंडुरास के उत्तरी तट से रोएतन द्वीप के पास कैरेबियन सागर में  खोज की है। तस्वीरों में प्लास्टिक की बोतलें, कटलरी और पॉलीस्टीय्रीन प्लेटों से बना बड़े पैमाने पर पानी पर तैरते देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर “प्लास्टिक और स्टायरोफोम के समुद्र” का प्रदर्शन करने वाले भयानक तस्वीरों को अब हजारों बार साझा किया गया है।  पावर ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, इसे रोकना होगा।
ब्लू प्लैनेट सोसाइटी, जो विश्व के महासागरों के शोषण के खिलाफ अभियान चलाती है, इस खोज को अविश्वसनीय कहा  है  उन्होंने कहा “हम पर्यावरण विनाश की बहुत सी धमाकेदार छवियां देखते हैं। पर यह सबसे खराब स्थिति वाली तस्वीर है।” समूह ने कहा कि देखा गया प्रदूषण पास के ग्वाटेमाला में मोटागुआ नदी से उत्पन्न हुआ है और यह “कुछ समय” के लिए एक मुद्दा है।  इस कचरा को तेजी से साफ करने के लिए एक प्रणाली पर काम करना ही होगा।