छत्तीसगढ़ परिणाम: 15 साल की बीजेपी सरकार को कांग्रेस ने बुरी तरह दिया झटका!

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के सबसे मजबूत किलों में से एक छत्‍तीसगढ़ को फतह कर लिया है। मतगणना के शुरुआती 2 घंटे के बाद स्‍पष्‍ट हो गया है कि कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ की सत्‍ता पर 15 साल से काबिज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका है।

छत्‍तीसगढ़ के विधानसभा के चुनावी इतिहास में कांग्रेस की पहली जीत है। राज्‍य के पहले मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी के नेतृत्‍व में पहली सरकार कांग्रेस की ही थी। लेकिन इसके बाद अगली तीन निर्वाचित सरकारें भाजपा की ही थीं।

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की यह जीत कई मायनों में काफी अहम है। दरभा घाटी काण्‍ड में जहां कांग्रेस की पूरी शीर्ष लीडरशिप खत्‍म हो गई थी। तब से भूपेश बघेल, चरणदास महंत, टीएस सिंह देव जैसे बड़े नेताओं की कोशिशों के साथ कांग्रेस को दोबारा खड़ा करना इस जीत का एक अहम कारण रहा है।

वहीं पिछले एक साल से केंद्रीय नेतृत्‍व की ओर से रमन सरकार पर हो रहे हमलों ने भी इस जीत में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस के लिए छत्‍तीसगढ़ का महत्‍व इस बात से भी पता चलता है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का करीब 1 महीने से पूरा फोकस छत्‍तीसगढ़ पर था।

साभार- ‘इंडिया टीवी न्यूज डॉट कॉम’