छोटा कपड़ा पहनने से मना किया, तो जान दे दी

रांची 29अप्रैल : कांके रोड के धावानगर में रहनेवाले उस्ताद बीके भारती की बेटी राजलक्ष्मी (18 साल) ने इतवार की सुबह नौ बजे कांके डैम में छलांग लगा दी। उसके वालिद बीके भारती समस्तीपुर में टीचर हैं। राजलक्ष्मी मारवाड़ी कॉलेज में आइएससी की तलबा है।

वह सुबह घर से टय़ूशन पढ़ने की बात कह कर निकली थी। घर से निकलते समय वाल्दा ने उसे छोटा कपड़ा पहन कर जाने से मना किया था। बताया जाता है कि इस बात से नाराज होकर उसने कांके डैम में छलांग लगा दी। इत्तेला मिलते गोंदा थाना की पुलिस ने मुकामी गोताखोरों की मददे उसे तलाश की कोशिश की। देर शाम तक राजलक्ष्मी का कुछ पता नहीं चला है। तल्बा के अहले खाना मौकाए वारदात के नजदीक ही बैठे थे। ताहम, पुलिस को राजलक्ष्मी के बैग से एक सुसाइडल नोट भी मिला है।

गुस्से में घर से निकली : ओरमांझी पीएचसी में स्टॉफ नर्स के तौर पर कम करने वाले वाल्दा सावित्री ने बताया कि उसकी बेटी राजलक्ष्मी सुबह टय़ूशन जाने के लिए छोटा कपड़ा पहन रही थी। मैंने उसे छोटा कपड़ा पहनने से मना किया। इस वज़ह से वह काफी गुस्से में आ गयी। बाद में वह दूसरा कपड़ा पहन कर निकली। सुबह 10 बजे गोंदा पुलिस ने वाकिया की इत्तेला दी। गोंदा पुलिस को राजलक्ष्मी का बैग मिला। उसमें उसका श्नाख्ती कार्ड और सुसाइडल नोट था। श्नाख्ती कार्ड में फोन नंबर के बुन्याद पर पुलिस ने हमें इत्तेला दी। वे लोग धावननगर में अपने वालिद के घर में रहते हैं। राजलक्ष्मी चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर है।

डैम किनारे नोट लिखा

कांके डैम के गेट के पास नहा रहे बच्चों ने बताया कि एक लड़की (राजलक्ष्मी) को वहां बैठ कर कुछ लिखते देखा था। लिखने के बाद लड़की ने डैम में छलांग लगा दी और डूब गयी। उसका बैग बहते हुए किनारे आ गया।