छोटी-छोटी बातों पर हड़ताल पर चले जाते है म्युन्सिपल अस्पतालों के डॉक्टर

नई दिल्ली: दिल्ली के म्युन्सिपल अस्पतालों में आए-दिन  होने वाली डॉक्टरों की हड़ताल के खिलाफ हाई कोर्ट में अर्जी दायर की गई है। अदालत ने मामले में डॉक्टर एसोसिएशन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अर्जी में बताया गया है कि दिल्ली के म्युन्सिपल अस्पतालों में छोटी-छोटी बातों पर डॉक्टर हड़ताल पर चले जाते हैं जो कि बिल्कुल गैरकानूनी है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी।  अर्जी दायर करने वाले ने डॉक्टरों के साथ-साथ  नर्सो, पैथोलॉजी, लैब कर्मचारियों, एंबुलेंस ऑपरेटरों की हड़ताल पर भी विरोध जताया है और अदालत से निवेदन किया है कि वह हेल्थ सेवाएं व डॉक्टरों को म्युन्सिपल से दिल्ली सरकार को ट्रांसफर करने का निर्देश जारी करें।